1005474725

रघुवंशी एग्रीटेक से खरीदी 25 बीघा के सोयाबीन में डालने वाली खरपतवार: पूरा सोयाबीन जल गया, कलेक्टर से शिकायत

1005474725

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़िया निवासी किसान हरिचरण यादव ने कृषि दवा विक्रेता पर गलत एवं अमानक दवा बेचने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की है। किसान का कहना है कि गलत दवा के छिड़काव से उसकी करीब 25 बीघा सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे उसे लगभग 4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

शिकायत के अनुसार, किसान ने खरपतवार नष्ट करने के लिए रघुवंशी एग्रीटेक मार्केटिंग एलएलपी, रघुपुरम कॉलोनी, फतेहपुर रोड, बिग सिनेमा के पास, शिवपुरी से दवा खरीदी थी। किसान का आरोप है कि विक्रेता की सलाह के अनुसार दवा का छिड़काव किया गया, लेकिन इसके बाद लगभग पूरी फसल खराब हो गई।

किसान का कहना है कि जब वह नुकसान की जानकारी देने विक्रेता के पास पहुंचा तो जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया गया। विक्रेता ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यदि दवा में कोई समस्या है तो उसकी जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की है।

पीड़ित किसान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दवा के नमूनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा उसे हुए करीब 4 लाख रुपये के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। किसान का कहना है कि फसल बर्बाद होने से वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *