1005469891

बैचाई का सुरेन्द्र 315 बोर के देशी कट्टा और 2 जिंदा राउंड के साथ नरवर में पकड़ा गया

1005469891

शिवपुरी। जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरवर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार, शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम दास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में नरवर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुरेन्द्र धाकड़ (34) निवासी ग्राम बैचई, थाना गसवानी, जिला श्योपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव, प्रधान आरक्षक सुनील भार्गव तथा आरक्षक अजय गुर्जर, गौरव जाट, पवन पुरी, परिमाल, दीपक और नरेंद्र मौर्य की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *