1005468990

अपनी बेटी से मेरे बेटे को कुत्ता क्यों कहलवाया: महिला सहित पूरे परिवार से जमकर मारपीट, SP से शिकायत

1005468990

शिवपुरी। जिले के सिंहनिवास गांव में एक बच्ची द्वारा कथित रूप से “कुत्ता” कहने के आरोप को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके साथ और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वह सोमवार को मारपीट का वीडियो लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

पीड़िता लाली जाटव पत्नी रविदास जाटव ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे वह घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थीं। इसी दौरान उनकी बड़ी सास नारायणी जाटव वहां पहुंचीं और आरोप लगाया कि लाली की बेटी अवनी जाटव ने शाहिल को “कुत्ता” कहा है। लाली ने इस आरोप से इनकार किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

लाली जाटव का आरोप है कि नारायणी जाटव, दीपा जाटव, क्रांति जाटव और बब्बी जाटव ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उन्हें जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे हाथ, पीठ, पेट और पैर में चोटें आईं तथा हाथ की उंगली से खून निकलने लगा।

पीड़िता के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके ससुर रमेश जाटव पर ईंट से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं पति रविदास जाटव जब बचाने पहुंचे तो उनकी छोटी उंगली मरोड़ दी गई, जिससे वह फ्रैक्चर हो गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले का सोने का लॉकेट भी कहीं गिर गया, जो अब तक नहीं मिला है।

लाली जाटव ने बताया कि घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने 24 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर उनका मेडिकल परीक्षण कराया था। हालांकि उनका आरोप है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद को चोट पहुंचाकर उनके खिलाफ भी झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के आरोप सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *