ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, कूदने के प्रयास में पहिए के नीचे आया, मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर

1005468149

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के राजा की मुड़ेरी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ऋतिक पुत्र लखन धाकड़ (20) निवासी बूडदा, थाना गोवर्धन ट्रैक्टर से शिवपुरी की ओर से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में राजा की मुड़ेरी के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे से बचने के लिए ऋतिक ने ट्रैक्टर से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया।

हादसा इतना गंभीर था कि ऋतिक पुत्र लखन धाकड़ उम्र 20 साल निवासी बूडदा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *