1005463470

शादीशुदा महिला को भागकर ले जा रहे आरोपियों को पकड़कर पुलिस ले जा रही थी, रास्ते में चाय पीने रुके, तीनों आरोपी भागे, दो पकड़े गए,मुख्य आरोपी भाग गया

1005463470

शिवपुरी। देवास जिले की एक शादीशुदा महिला को उसके बच्चों सहित भगाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए देवास पुलिस ने शिवपुरी जिले में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी लल्ला जाटव मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, देवास पुलिस महिला और उसे भगाकर ले जाने वाले आरोपियों की तलाश में शिवपुरी पहुंची थी। पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो वे झाड़ियों और खेतों की ओर भाग निकले। इसके बाद देवास पुलिस ने उनका पीछा किया। मौके पर मौजूद गौसेवकों और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद करते हुए आरोपियों को घेरने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्य आरोपी लल्ला जाटव पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और देवास पुलिस की कार्रवाई में सहयोग किया। इसके बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों, शादीशुदा महिला और उसके बच्चों को देवास पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी लल्ला जाटव की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है तथा महिला को भगाने के पूरे घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *