नर्स को बातों में उलझाया: कोतवाली से सामने ही 11 कदम चलने को कहा, पर्स लेकर फरार हो गए तीन बदमाश

1005461703
फोटो AI

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में शुक्रवार सुबह एक जिला अस्पताल की नर्स दिनदहाड़े ठगी का शिकार हो गई। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोककर पहले बातचीत में उलझाया, फिर डरा-धमकाकर सोने के जेवर और पर्स में रखे 4 हजार रुपये नकद अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद बदमाशों ने नर्स को 11 कदम आगे चलने के लिए कहा और पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, कस्टम गेट निवासी किरण राठौर, जो जिला अस्पताल में नर्स हैं, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर जा रही थीं। जब वह डॉक बंगले के सामने स्थित छब्बर स्कूल के पीछे पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।पीड़िता के अनुसार, बदमाशों ने पहले बातों में उलझाया और फिर धमकाते हुए गले का मंगलसूत्र, कानों की सोने की कनौती, सोने की सुई-धागा सहित अन्य जेवर उतारकर पर्स में रखने को कहा।

डर के कारण उन्होंने सभी जेवर पर्स में रख दिए। पर्स में पहले से 4 हजार रुपये नकद भी थे।इसके बाद आरोपियों ने पर्स अपने एक साथी को दे दिया और किरण राठौर से 11 कदम आगे चलने के लिए कहा। जैसे ही वह आगे बढ़ीं, तीनों आरोपी पर्स लेकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा लूटे गए जेवर और नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोहरी में भी हुई ऐसी ही वारदातइसी दिन सुबह पोहरी बस स्टैंड के घोड़ा चौराहा क्षेत्र में भी एक युवक ठगी का शिकार हो गया। इंदौर से मजदूरी कर लौटे युवक को सस्ते दाम में सोने-चांदी के आभूषण दिलाने का झांसा देकर चार बदमाशों ने बातों में उलझाया और उसके 13 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *