पीछे से ट्रक ने मारी टैक्सी को टक्कर: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी टैक्सी, पांच यात्री घायल, चालक फरार

1005446749

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसा एनएच-46 पर नई तहसील बदरवास के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में पांच यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टैक्सी से बाहर निकालकर बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

बाद में जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त टैक्सी को गड्ढे से बाहर निकाला गया।घायलों की पहचान बिजरौनी निवासी जगनाथ जाटव (50), सजाई निवासी अमरनाथ कुशवाह (42), तुढ़ावद निवासी खुशी यादव (18), नई निवासी जगल किशोर ओझा (63) और भंवरलाल वाल्मीकि (50) के रूप में हुई है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।बदरवास थाना पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *