1005446637

छर्च हायर सेकेंडरी विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

1005446637

पोहरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चर्च में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में एसडीओपी आनंद राय, विद्यालय के प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी विनय शर्मा तथा जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया।

एसडीओपी आनंद राय ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से नशे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं तथा अपने परिवार को नशामुक्त रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि “नशा, नाश की जड़ है”। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने लोगों को नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षिका श्वेता सेंगर, शिक्षक अखलेश भार्गव, सुनील भार्गव, संजीव राजपूत, आशुतोष दोहरे, राजेन्द्र मांझी सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *