1005435282

बारिश के बीच बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से दिनेश की मौत

1005435282

शिवपुरी। शहर के झींगुरा क्षेत्र में आईपीएस स्कूल के पास रहने वाले दिनेश कुशवाह की विद्युत खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि आज दिन भर से शहर में रुक रुक कर बारिश हो रही है, इसी बारिश के बीच बिजली के खंभे में करंट आ रहा था आज दिनेश कुशवाह किसी काम से बाहर निकले थे, तभी करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *