1005433694

4 साल से फरार चल रहा था धोखाधड़ी का आरोपी, 1 हजार का इनामी था, अरविंद चौहान ने दबोच लिया

1005433694

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 1000 रुपये का इनाम भी घोषित था।

पुलिस के अनुसार थाना सुभाषपुरा के अपराध क्रमांक 17/2023 में आरोपी शिवराज मोगिया (26) निवासी ग्राम सेवड़ा, थाना सुभाषपुरा पर फरियादी को नकली सोने के मोतियों को असली बताकर करीब 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और वर्तमान में जिला गुना के धरैटा चक क्षेत्र में रह रहा था।

21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम सेवड़ा के बरखे मंदिर की पुलिया के पास गोपालपुर रोड पर खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान सहित सुभाषपुरा थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *