1005433661

पोहरी SDM जे पी गुप्ता को कलेक्ट्रेट अटैच किए जाने की खबर निकली फर्जी, प्रेस नोट जारी कर किया खंडन

1005433661

शिवपुरी। पोहरी एसडीएम जे.पी. गुप्ता को ईओडब्ल्यू प्रकरण के बाद कलेक्ट्रेट शिवपुरी अटैच किए जाने संबंधी प्रकाशित समाचार का जिला प्रशासन ने आधिकारिक रूप से खंडन किया है। जनसंपर्क कार्यालय, शिवपुरी ने स्पष्ट किया है कि कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित यह खबर पूरी तरह तथ्यहीन, भ्रामक एवं निराधार है।

जिला प्रशासन के अनुसार समाचार में दावा किया गया था कि सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल ने 15 जुलाई 2026 को कलेक्टर शिवपुरी को पत्र भेजकर पोहरी एसडीएम श्री जे.पी. गुप्ता को तत्काल उनके पद से कार्यमुक्त कर कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी में अटैच करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी उल्लेख किया गया था कि यह कार्रवाई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू), ग्वालियर द्वारा दर्ज प्रकरण के बाद की गई है।हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल से इस आशय का कोई भी पत्र आज दिनांक तक कलेक्टर, शिवपुरी को प्राप्त नहीं हुआ है।

इसलिए उक्त पत्र के आधार पर प्रकाशित समाचार पूरी तरह गलत और भ्रामक है।जनसंपर्क कार्यालय, शिवपुरी ने इस समाचार का औपचारिक खंडन जारी करते हुए सभी समाचार पत्रों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि संवेदनशील मामलों में समाचार प्रकाशित करने से पहले संबंधित विभाग या जिला प्रशासन से तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें, ताकि अपुष्ट और भ्रामक जानकारी के प्रसार से बचा जा सके।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *