1005433608

करैरा के बगीचा सरकार हनुमान मंदिर की सीता रसोई में चोरी, दानपात्र ले उड़े चोर

1005433608

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा स्थित प्रसिद्ध बगीचा सरकार हनुमान मंदिर की सीता रसोई में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो दानपात्र चोरी कर ले गए। मामले की लिखित शिकायत करैरा थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सीता रसोई का संचालन अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा किया जाता है। समिति के सदस्य सुमित तिवारी ने बताया कि यहां प्रत्येक मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें करीब 4 से 5 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 40 से 50 जरूरतमंद और असहाय लोगों को निशुल्क भोजन भी कराया जाता है।

मंगलवार सुबह जब समिति के सदस्य भंडारे की तैयारियों के लिए सीता रसोई पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे दो बड़े बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे और उनमें रखे दोनों दानपात्र गायब थे।

समिति का अनुमान है कि दानपात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए 5 हजार रुपये से अधिक की नकदी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *