1005432899

स्कूल में दर्ज है 33 बच्चे: क्लास में एक भी नहीं मिला, एक शिक्षक मिला, मध्यान्ह भोजन भी नहीं मिला

1005432899

पोहरी। शिवपुरी जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदारों को अनुभाग के स्कूल,आंगनवाड़ी केंद्र,पीडीएस दुकान सहित दस्तक अभियान का सघन निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया था।

इसी क्रम में पोहरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम जेपी गुप्ता, बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अजय परसेडिया द्वारा पोहरी अनुभाग के दर्जनभर से अधिक स्कूल,आंगनवाड़ी केंद्र पीडीएस दुकन,खाध गोदाम व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जहा निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था,एमडीएम,व छात्र उपस्थिति में खासी खामियां मिली। अनियमितताओं को लेकर एसडीएम द्वारा नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है।

अनुभाग के इन स्कूलों- आंगनवाड़ी केंद्रों व पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण
पोहरी अनुभाग में मंगलवार सुबह 11 बजे से एसडीएम जेपी गुप्ता,तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अजय परसेडिया द्वारा स्कूल,आंगनवाड़ी केंद्र के पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया।

जहा एसडीएम जेपी गुप्ता ने विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कामलाखेड़ी का औचक निरीक्षण किया जिसमें 50 छात्रों में से केवल 20 छात्र उपस्थित मिले साथ ही एमडीएम वितरण में भारी अनियमितताएं मिली,विधालय में बच्चे बर्तन धोते मिले जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने की कहा है।

वही ईजीएस विद्यालय आनन्दपुर (झिरी) का निरीक्षण किया जिसमें बेहतर शैक्षणिक व्यावस्थायॉ मिली विद्यालय में दर्ज 18 छात्रों में से केवल 11 छात्र उपस्थित मिले। वही विद्यालय में पदस्थ दोनों शिक्षक पढ़ाते हुए मिले जिस पर एसडीएम ने प्रसन्नता जाहिर की।

इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र अतवेई का निरीक्षण किया जहा केंद्र पर टीकाकरण होते हुए मिला इसी के साथ ही दस्तक अभियान का भी जायजा लिया जो सुचारू रूप से संचालित मिला।
ग्राम अतवेई की पीडीएस दुकान बंद मिली जिसे नोटिस जारी किया जा रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झिरी से नादरद मिले डॉक्टर
पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झिरी पर पदस्थ डॉक्टर अंकेश धाकड़ अनुपस्थित मिले जबकि अन्य स्टाफ उपस्थित मिला बही एसडीएम ने सुचारू रूप से ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए। इसी दौरान झिरी खाध गौदाम का भौतिक निरीक्षण किया गया जिसमे ऑनलाइन 193 कट्टे जबकि गौदाम में 298 कट्टे पाए गए जिसकी विस्तृत जांच करने के निर्देश दिये गए है।

सड़ स्कूल में छात्र और एमडीएम दोनों गायब मिले
तहसीलदार ने सबसे पहले शासकीय प्राथमिक विद्यालय सड़ का निरीक्षण किया। यहां स्कूल में दर्ज 33 विद्यार्थियों में से एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। इसके अलावा विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का वितरण भी नहीं हो रहा था। स्कूल में केवल एक शिक्षक मौजूद मिले। स्कूल की स्थिति देखकर तहसीलदार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित शिक्षक को नियमित रूप से छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद तहसीलदार ने ग्राम ककरई के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां दोनों विद्यालय एक ही भवन में संचालित होते मिले। निरीक्षण के दौरान चार शिक्षक उपस्थित थे, लेकिन छात्रों की संख्या अपेक्षा से काफी कम मिली। इस पर तहसीलदार ने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

एकीकृत माध्यमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र का तहसीलदार अजय परसेडिया ने किया निरीक्षण
बैराड़ तहसील क्षेत्र के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय श्रीपुरा का तहसीलदार अजय परसेडिया ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में पदस्थ स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। इस दौरान तहसीलदार ने शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार व छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र भौराना का निरीक्षण किया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर मौजूद मिली।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *