1005432420

बच्चों की पूरी फीस जमा होने के बाद भी SCHOOL संचालक नहीं दे रहा TC, 2500 रुपये की अवैध मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

1005432420

शिवपुरी। जिले के एक निजी विद्यालय के संचालक पर छात्र-छात्राओं की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) जारी करने के बदले ₹2500 की कथित अवैध राशि मांगने का आरोप लगा है। मामले में अभिभावक ने कलेक्टर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता दिलीप प्रजापति ने आवेदन में बताया कि उनके पुत्र देवांश प्रजापति एवं पुत्री तन्वी प्रजापति कमलागंज स्थित बाल विनय स्कूल में अध्ययनरत थे। निवास स्थान बदलने के बाद उन्होंने बच्चों की टीसी मांगी, लेकिन विद्यालय संचालक ने कथित तौर पर ₹2500 देने की शर्त रख दी। शिकायत के अनुसार, बच्चों की पूरी फीस जमा होने के बावजूद टीसी जारी नहीं की जा रही है, जिससे दूसरे विद्यालय में प्रवेश कराने में परेशानी हो रही है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता ने 2 जुलाई 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी तथा 7 जुलाई 2026 को जनसुनवाई में भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विद्यालय संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा बिना किसी अवैध राशि की मांग के बच्चों की टीसी जारी कराई जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *