1005428439

आरक्षक पर पति ने लगाया था पत्नी के अपहरण का आरोप: पत्नी बोली में अपने मायके में थी, पति देह व्यापार कराना चाहता है, शराब और स्मैक बेचता है

1005428439

शिवपुरी। बीते दिनों कोलारस में एक युवक ने अपनी ही पत्नी का एक पुलिस आरक्षक से अवैध संबंध का दावा करते हुए अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी आज इस मामले में नया मोड़ आया है, इस मामले में आज महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने अपने और अपने दो बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार, महिला का विवाह दीपक गौलिया से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति शराब और गांजा का नशा कर उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, उस पर अन्य पुरुषों से अवैध संबंध बनाने और देह व्यापार करने का दबाव भी बनाया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा उसे खाने-पीने तक के लिए परेशान किया जाता था।

महिला ने शिकायत में बताया कि 9 जुलाई 2026 की रात पति नशे की हालत में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर दोनों बच्चों सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।

महिला का यह भी आरोप है कि पति ने उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से पुलिस कर्मी भानु सोलंकी के साथ अवैध संबंध होने का झूठा आवेदन भी अधिकारियों को दिया है। महिला ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसकी और उसके बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है।

महिला ने एसपी से मांग की है कि उसके पति के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *