परिवार में विवाद के बाद युवक को सीने में हुआ दर्द, मौत, कार की टक्कर से एक ओर युवक की मौत

शिवपुरी। जिले में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना में सुरवाया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में भौंती कस्बे के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पारिवारिक विवाद के बाद तबीयत बिगड़ने से मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौतपहली घटना एनएच-27 पर सुरवाया थाना क्षेत्र में हुई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के उदयपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय शिवाजी शोजीत बुंदेला अपनी ससुराल डबियाकला आए हुए थे। सोमवार को वह अपने ससुर के साथ बाइक से शिवपुरी से डबियाकला लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में शिवाजी और उनके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवाजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके ससुर का उपचार जारी है।पारिवारिक विवाद के बाद बिगड़ी तबीयत, अधेड़ की मौतदूसरी घटना भौंती कस्बे की है। यहां 50 वर्षीय देवेंद्र कोली की सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह परिवार के एक सदस्य से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था। कहासुनी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह वहीं बैठ गए।परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
