1005421783

सूने घर में घुस आया पड़ोसी: RAPE किया और फरार हो गया, पुलिस ने दबोच लिया

1005421783

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को 25 वर्षीय महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने बताया कि 26 मई को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी मंगल राठौर (30) घर में घुस आया और परिचय का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी मनीयर पार्क के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *