1005420911

पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर: चोर बोला मैने महिला के साथ लूट भी की है, गिरफ्तार

1005420911

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही हुआ जहां पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, आज पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उनसे एक महिला के साथ हुई लूट की बारदात को भी स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को ग्राम झलवासा निवासी सोमबती जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई की सुबह वह अपने पति के साथ बाइक से भटनावर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दुल्हारा और झलवासा के बीच बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र व पेंडल झपटकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। इस टीम में बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने मामले की जांच की।

जांच के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल के मामले में गिरफ्तार आरोपी किशन नामदेव (22) से पूछताछ की गई। उसने अपने साथी लल्लू नामदेव के साथ मिलकर झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर महिला का सोने का मंगलसूत्र और पेंडल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *