1005420844

महिला का अंतिम संस्कार करने ले गए परिजन, मुक्तिधाम में पुलिस पहुंच गई, अर्थी से लाश उठवा लाई पुलिस

1005420844

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की चार दिन बाद ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, सलैया गांव निवासी 30 वर्षीय भावना चिड़ार, पत्नी राजेंद्र चिड़ार, 15 जुलाई की दोपहर अपने पति के साथ बाइक से अपनी बहन के गांव सेरई जा रही थीं। रास्ते में भैया होटल के पास एक मिनी आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भावना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को भी चोटें आईं।घटना के बाद घायल महिला को पहले जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। वहां चार दिन तक इलाज चलने के बाद शनिवार शाम उनकी मौत हो गई।मौत के बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए सलैया गांव ले आए और रविवार को अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना अंतिम संस्कार करने से रोक दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम कराना आवश्यक होता है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *