1005396430

अज्ञात वाहन से बाइक सवार को रौंदा, अपनी कार से अस्पताल लेकर पहुंचा, मौत हुई तो भाग गया- SHIVPURI NEWS

1005396430
1005396402

शिवपुरी। शहर के सीआरपीएफ कैंपस के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ वही लोग उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके।अस्पताल पहुंचने से पहले घायल युवक ने तोड़ा दमअज्ञात वाहन की टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वही कार चालक तत्काल उसे लेकर अपस्ताल पहुंचा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश में पुलिसपुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शवकानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *