1005396036

6 जुलाई से लापता युवक का शव मिला, जानवरों ने बुरी तरह नोंच डाला

1005396036

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव निवासी 42 वर्षीय भूरा पाल का शव जोरा की रईया के जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भूरा पाल पिछले 6 जुलाई से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।


मृतक के भाई बलवंत पाल ने बताया कि भूरा पाल 6 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बकरी चराने गए ग्रामीणों ने दी सूचना
बुधवार को जंगल में बकरी चराने गए ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर कोटवार, पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान भूरा पाल के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि शव को जंगली जानवरों ने कई जगह से नोच दिया था। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

कोलारस थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *