1005395939 1

कोर्ट को गुमराह कर रेंजर श्रुति राठौर ने स्टे ले लिया, विभाग ने दो- दो जगह का चार्ज दे रखा है, पहले इनके नाम के पोस्टर लग चुके है

1005396520

1005395939 1

शिवपुरी। सामान्य वन मंडल शिवपुरी में पदस्थ रेंजर श्रुति राठौर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार रेंजर ने अपने तबादले के खिलाफ हाईकोर्ट से राहत पाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी कारणों सहित अन्य आधार प्रस्तुत करते हुए फील्ड वर्क करने में असमर्थता जताई थी।

इसके बावजूद विभाग ने उन्हें पोहरी के साथ सतनबाड़ा रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया। इस बीच उनके प्रभार वाले क्षेत्रों में खैर की अवैध कटाई और पत्थर के अवैध उत्खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं।

बताया जाता है कि जून 2026 में श्रुति राठौर का तबादला शिवपुरी से जबलपुर कर दिया गया था। तबादले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका दायर की। याचिका में डेढ़ वर्षीय बच्चे की देखभाल, सेवा अवधि तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए फील्ड ड्यूटी करने में असमर्थता जताई गई। इसके बाद न्यायालय ने 6 जुलाई 2026 को अंतरिम राहत प्रदान की।

अतिरिक्त प्रभार के बाद बढ़े सवाल
स्टे मिलने के बाद विभाग ने रेंजर को पोहरी के अलावा सतनबाड़ा रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया। आलोचकों का कहना है कि जब फील्ड वर्क करने में असमर्थता का दावा किया गया था, तब दो रेंज का प्रभार देना प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े करता है।


खैर कटाई और अवैध उत्खनन की शिकायतें
सूत्रों के अनुसार हाल ही में सेवढ़ा क्षेत्र के जंगलों से खैर की लकड़ी से भरे दो ट्रक तस्करों द्वारा ले जाए गए, जबकि बची हुई खैर की लकड़ी से भरी दो ट्रॉलियां गोपालपुर वन चौकी पहुंचाई गईं। आरोप है कि इस घटनाक्रम की जानकारी संबंधित रेंजर को देर से मिली।

इसी तरह सतनबाड़ा रेंज की धमकन बीट में भी पहले बड़े पैमाने पर खैर कटाई के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों से रेत परिवहन और ट्रकनुमा ट्रॉलियों से पत्थर के अवैध परिवहन की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं।

सीसीएफ बोले—तथ्यों की कराऊंगा जांच
इस संबंध में सीसीएफ आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि रेंजर का तबादला हुआ था और उन्होंने न्यायालय से स्टे प्राप्त किया है। उन्होंने किस आधार पर राहत ली, इसकी जानकारी अभी उनके पास नहीं है। यदि प्रस्तुत तथ्यों में सत्यता है तो वे पूरे मामले की जानकारी लेकर डीएफओ से चर्चा करेंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपों से है पुराना नाता
बताया गया है कि रेंजर श्रुति राठौर का आरोपों से पुराना नाता है पहले भी रेंजर पर कोलारस की तत्कालीन रेंजर कृतिका शुक्ला ने डीएफओ के साथ रिश्ता होने के पोस्टर वायरल हुए थे, इस मामले में कृतिका शुक्ला सहित चार लोगों पर एफआईआर भी हुई थी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *