1000933591

भोपाल-शिवपुरी में वारदात करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह शिवपुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 4 गिरफ्तार, ब्रेजा कार सहित 11.62 लाख का माल और हथियार बरामद

1000933591

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में दुकानों के शटर और ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का देहात थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी, एक अवैध 315 बोर का कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार सहित कुल 11.62 लाख 62 हजार 856 रुपये का मशरूका बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में शिवपुरी के साथ भोपाल में भी दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार 10-11 जुलाई की दरमियानी रात देहात और कोतवाली थाना क्षेत्र की दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा की जानकारी और साइबर तकनीक की मदद से जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे खंडहर के पास खड़ी ब्रेजा कार से आस मोहम्मद (30), कार्तिक शर्मा (24), जबरुद्दीन खान (23) और आजाद खान (25), सभी निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान कार से अवैध 315 बोर का कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चोरी के नए कपड़े, किराना सामान और 27,156 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने करीब 11.62 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक विनोद सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत, दीपचंद्र, सचेन्द्र शर्मा, शकील खान, सतीश चौधरी, बलवीर सिंह, आरक्षक महेश लोधी, अरुण मेवाफरोस, संजय धाकड़, दीपक राणा, जगदीश रावत तथा चालक आरक्षक शिवराज की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *