1000934372

200-250 बीघा खेतों का रास्ता बंद, 50 किसान पहुंचे SP के दरबार; अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार

1000934372

शिवपुरी। जिले के ग्राम चिटौरा के करीब 50 किसानों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर वर्षों पुराने खेत मार्ग को खुलवाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर अतिक्रमण कर दिया गया है, जिससे वे अपनी 200 से 250 बीघा कृषि भूमि तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रास्ता बंद होने से खेती-बाड़ी और फसल की बुवाई प्रभावित हो रही है।

किसानों ने बताया कि उनकी कृषि भूमि सर्वे नंबर 319, 320, 321, 280, 282, 287 सहित अन्य सर्वे नंबरों में स्थित है। इन खेतों तक पहुंचने के लिए वर्षों पुराना पैतृक रास्ता था, जिस पर वर्ष 2003 में खरंजा निर्माण भी कराया गया था। किसानों का कहना है कि अब यह रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है, जिसके कारण कई खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और कुछ भूमि खाली पड़ी है।

किसानों का आरोप है कि तहसील रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के सर्वे नंबर 291 से 293 के बीच यह रास्ता दर्ज है, लेकिन कुछ लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया है। किसानों ने प्रशासन से रास्ते का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाने और मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की है, ताकि वे समय पर खेतों तक पहुंचकर खेती का कार्य शुरू कर सकें।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *