1000933646

LOVE-MARRIAGE करने वाले दंपती ने SP से मांगी सुरक्षा, थाने में बयान देने से किया इनकार

1000933646

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना क्षेत्र के प्रेमविवाहित दंपती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है। दंपती का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है, लेकिन युवती के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं। इसी आशंका के चलते उन्होंने थाना खनियाधाना में बयान दर्ज कराने से इनकार करते हुए एसपी कार्यालय में ही बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है।

18 वर्षीय नैन्सी साहू निवासी नई बस्ती, खनियाधाना ने बताया कि उन्होंने 23 वर्षीय हरिओम शर्मा निवासी आदिवासी मोहल्ला, धुविया तालाब, खनियाधाना के साथ 20 मई 2026 को ग्वालियर स्थित आर्य समाज में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। वर्तमान में दोनों शिवपुरी में रह रहे हैं। दंपती का आरोप है कि विवाह के बाद से थाना खनियाधाना से लगातार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है।

सोमवार को दंपती ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मांग की कि उनके बयान एसपी कार्यालय में ही दर्ज किए जाएं और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने आवेदन में कहा है कि विवाह उन्होंने बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपनी स्वेच्छा से किया है तथा थाना जाने के दौरान या वहां उनके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *