1000933556

मोहरा में बिजली संकट से किसान बेहाल, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

1000933556

शिवपुरी। कोलारस तहसील के मोहरा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली और पेयजल संकट को लेकर विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि मड़ीखेड़ा विद्युत पंप लाइन पर पिछले दो महीने से नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित होने के साथ गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन फेज पंप लाइन पर बिजली आने के बावजूद आपूर्ति केवल एक से दो घंटे ही मिलती है, जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही। कई बार लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों को मौखिक व लिखित शिकायत देने के साथ सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि तार टूटने या करंट फैलने जैसी आपात स्थिति में भी जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे लोगों और मवेशियों की जान जोखिम में बनी रहती है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मड़ीखेड़ा पंप लाइन को शीघ्र कोलारस फीडर से जोड़कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत वितरण कंपनी की होगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *