1000930118

शिवपुरी में कट्टे की नौक पर महिला से जबरन RAPE: 315 बोर कट्टे सहित गिरफ्तार

1000930118

शिवपुरी। खबर सिरसौद थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने कट्टे की नोक पर महिला से रेप करने के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को ग्राम कुंवरपुर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी होतम पाल ने देशी कट्टा दिखाकर उसके साथ जबरन रेप किया। शिकायत पर सिरसौद थाने में अपराध क्रमांक 187/26 के तहत धारा 64(1), 132(बी), 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(w)(ii) एवं 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

1000929889

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी होतम पाल (45) निवासी ग्राम कुंवरपुर को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा भी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला, बृजपाल सिंह तोमर, अजय सिंह तोमर सहित थाना सिरसौद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *