1000929735

स्कूल की छुट्टी के बाद गिरी जर्जर छत, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

1000929735

शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के बादलहारा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। स्कूल की छुट्टी होने के कुछ देर बाद बरामदे की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल परिसर पूरी तरह खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विद्यालय के प्राचार्य कन्हैयालाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे बरामदे की छत अचानक ढह गई। परिसर में स्थित अतिरिक्त कक्ष लंबे समय से जर्जर था। सुरक्षा के मद्देनजर उसे पहले ही बंद कर दिया गया था और सभी कक्षाओं का संचालन मुख्य शाला भवन में कराया जा रहा था, जिससे बच्चे और शिक्षक हादसे की चपेट में आने से बच गए।

प्राचार्य के अनुसार जर्जर भवन की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी थी। भवन की मरम्मत या नए निर्माण के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। घटना के बाद एक बार फिर सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों की सुरक्षा और समय रहते मरम्मत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *