1000929160

दो कट्टों के साथ किशोरनुमा युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

1000929160

शिवपुरी। जिले के लुकवासा क्षेत्र में एक किशोरनुमा युवक का दोनों हाथों में देशी कट्टे जैसे हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो रविवार को तेजी से स्टेटस और रील्स के माध्यम से प्रसारित हुआ, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

वायरल वीडियो में युवक गैंगस्टर थीम वाले गाने की धुन पर दोनों हाथों में हथियार लहराता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के वीडियो युवाओं में गलत संदेश देते हैं और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं।

एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, हथियारों की वैधता और वीडियो में दिख रहे युवक की उम्र का सत्यापन कर रही है। जांच में यदि किसी प्रकार का अपराध सामने आता है तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *