1000919579

आपराधिक रिकॉर्ड और नियम उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: शिवपुरी में 7 शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

1000919579

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी की अनुशंसा पर जिले के सात शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड तथा आयुध नियमों में निर्धारित प्रावधानों के उल्लंघन के चलते सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

निलंबित किए गए शस्त्र लाइसेंसधारकों में योगेश पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीप पुत्र सुरेश शर्मा, संजीव पुत्र संतकुमार शर्मा, अशोक पुत्र संतकुमार शर्मा, नेहपुष्प उर्फ राहुल पुत्र हरिवंश शर्मा, बबलेश पुत्र गौरीशंकर शर्मा तथा सोनू उर्फ धनंजय पुत्र हरिवंश शर्मा शामिल हैं। सभी निवासी ग्राम कूड़ाजागीर, थाना तेंदुआ के रहने वाले हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित शस्त्र लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *