1000904753

हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ साप्ताहिक मिलन, विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया सत्संग

1000904753

शिवपुरी। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बैराड़ द्वारा श्री रामजानकी मंदिर में साप्ताहिक मिलन केंद्र के अंतर्गत हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक भजन-कीर्तन और धार्मिक चर्चा में भाग लेकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी बंटी शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष भास्कर झा, प्रदीप त्रिवेदी, शैलू शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य महावीर कर्ण, उपाध्यक्ष राघवेंद्र वंसल, उपाध्यक्ष विवेक जैमिनी, सह संयोजक सुनील राजौरिया, सह मंत्री अजमेर चंदेल, सह सुरक्षा प्रमुख पवन धाकड़, नगर उपाध्यक्ष मंगल शिवहरे, विजय, गिर्राज रावत, टिंकू राठौर, छोटू, अमन बाल्मीकि सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना कर राष्ट्र, समाज और धर्म की सेवा का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्घोष “देश का बल, बजरंग दल” के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *