1000918652

हत्या के प्रयास के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

1000918652

शिवपुरी। जिले की चौकी खोड़ थाना भौंती पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले एक महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उप जेल पिछोर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को ग्राम चंदावनी निवासी फरियादी गोपाल कोली ने अपनी बेटी के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना भौंती में अपराध क्रमांक 180/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 296बी, 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मामले में आरोपी सोनू परिहार पुत्र अजब सिंह परिहार (32) निवासी ग्राम चंदावनी, चौकी खोड़ घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उप जेल पिछोर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सहायक उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, प्रधान आरक्षक नरेश सरल, आरक्षक रवि शर्मा एवं आरक्षक बीरेन्द्र वाथम की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *