1000919406

आरोग्य भारती के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित के जन्मदिवस पर शिवपुरी इकाई ने किया फल एवं बिस्कुट वितरण

1000919406

शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के वरिष्ठ प्रचारक एवं आरोग्य भारती के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित के जन्मदिवस के अवसर पर आरोग्य भारती जिला शिवपुरी द्वारा सामाजिक सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया।
शुक्रवार को आरोग्य भारती के विभाग समन्वयक आलोक एम इंदौरिया एवं विभाग संयोजक राहुल गंगवाल के मार्गदर्शन में आरोग्य भारती के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं बिस्कुट का वितरण किया। आरोग्य भारती के सदस्यों ने वार्ड-वार्ड जाकर मरीजों से कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


आरोग्य भारती के नगर अध्यक्ष रवि गोयल ने कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इसी संकल्प के साथ हम निरंतर सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।
वहीं समाजसेवी एड.संतोष शिवहरे ने कहा कि प्रांत संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित सदैव सेवा और समर्पण की प्रेरणा देते हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर हमने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।


फल और बिस्कुट पाकर मरीजों एवं परिजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई। अस्पताल प्रबंधन डॉ विकास त्यागी ने भी आरोग्य भारती की इस पहल की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।


इस अवसर पर आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉ गिरिश दुबे,समाजसेवी राजेन्द्र राठौर,हरवीर सिंह चौहान, डॉ अरविन्द करोरिया,डॉ देवेश व्यास, डॉ राजेन्द्र पवैया, डॉ नीति अग्रवाल,डॉ शिल्पा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार छोटू सहित शिवपुरी जिला इकाई के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने प्रांत संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *