1000919292

हवाई पट्टी के पानी भरे गड्ढे में मिला लापता युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

1000919292

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी इलाके में पानी से भरे गड्ढे में मिले युवक के शव की पहचान मोमीन मोहल्ला वार्ड क्रमांक 21 निवासी 20 वर्षीय जाहिद खान पुत्र माजिद खान के रूप में हुई है। युवक बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

गुरुवार शाम हवाई पट्टी क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान जाहिद खान के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार जाहिद मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। वह हवाई पट्टी क्षेत्र तक कैसे पहुंचा और घटना के समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।

देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *