सिंधिया की प्रेरणा से जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवलदास गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज को भेंट कीं 5 व्हीलचेयर

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सेवा भावना से प्रेरित होकर सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवलदास गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुकेश गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज को 5 व्हीलचेयर भेंट कीं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस सहयोग के लिए राकेश सांवलदास गुप्ता एवं श्रीमती मुकेश गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन व्हीलचेयरों से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलेगी।
राकेश सांवलदास गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सेवा और जनकल्याण की सोच से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपने जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना सबसे बड़ी मानव सेवा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस सहयोग से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी तथा अन्य लोग भी समाजसेवा के लिए प्रेरित होंगे।
