1000916299

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

1000916299

शिवपुरी। नमोनगर कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभ आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान नर्मदेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

महोत्सव की शुरुआत 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद देवआवाहन एवं पूजन तथा जलाधिवास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

11 जुलाई 2026 (शनिवार) को अन्नाधिवास, फलाधिवास, महास्नान, भव्य शिव बारात एवं शय्याधिवास के धार्मिक आयोजन होंगे।

महोत्सव का मुख्य दिवस 12 जुलाई 2026 (रविवार) रहेगा। इस दिन अंगन्यास, प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना, शिव विवाह, हवन और पूर्णाहुति के कार्यक्रम संपन्न होंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन को सफल एवं पुण्यमय बनाएं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *