आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 60 पदों पर निकली भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

शिवपुरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी एवं मानदेय आधारित होगी। आवेदन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से 13 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे, जबकि 15 जुलाई तक आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा।

जिले की 9 परियोजनाओं में 23 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 37 सहायिका पदों पर भर्ती होगी। इनमें करैरा, नरवर, पिछोर, खनियाधाना, कोलारस, बदरवास, पोहरी, शिवपुरी ग्रामीण और शिवपुरी नवीन परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे अधिक 15 पद पोहरी तथा 12 पद शिवपुरी ग्रामीण परियोजना में रिक्त हैं।

भर्ती से संबंधित केंद्रवार रिक्त पद, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, जबकि 15 जुलाई तक आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *