1000910039

आत्मदाह की कोशिश के बाद हरकत में आई पुलिस, सास-देवर पर दर्ज हुई FIR, पुलिस कंट्रोल रूम पेट्रोल लेकर पहुंची थी महिला

1000910039

शिवपुरी। शहर के सईसपुरा निवासी चंदा बेगम की शिकायत पर पुलिस ने उनकी सास मुन्नी बेगम और देवर जावेद के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले चंदा बेगम ने पुलिस कंट्रोल रूम में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया था, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने समय रहते उन्हें बचा लिया।

चंदा बेगम ने बताया कि चार वर्ष पहले उनका विवाह कलीम खान से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता रहा। उनका आरोप है कि सास ने उनके एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर अपने कब्जे में रख लिए हैं। महिला का कहना है कि जिस मकान को लेकर विवाद है, उसका निर्माण उनके पति और दिवंगत ससुर की कमाई से हुआ था, लेकिन रजिस्ट्री सास के नाम होने के कारण अब उन्हें घर से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।

महिला के अनुसार 5 जुलाई की सुबह साझा शौचालय पर ताला लगाने के बाद विवाद हुआ। विरोध करने पर सास मुन्नी बेगम और देवर जावेद ने कथित रूप से उनके साथ गाली-गलौज कर बाल पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उनका कहना है कि पहले फिजिकल थाना और महिला थाना में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *