1000909487

बैराड़ तालाब के पास जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, 12 हजार नकद जब्त

1000909487

शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12,070 रुपए नकद और 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर बैराड़ तालाब के पास अंकित शर्मा की दुकान पर दबिश दी गई। यहां छोटू उर्फ अंकेश ओझा (24), अंकित शर्मा (25), अमित बघेल (20), कैलाश कुशवाह (21) और योगेश यादव (18) ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते मिले। तलाशी के दौरान मौके से कुल 12,070 रुपए नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक इकबाल अहमद तथा आरक्षक गिर्राज त्यागी, ज्ञान सिंह रावत, अजय नीखरा और चालक आरक्षक मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *