1000909435

गृह क्लेश से परेशान युवक ने खाया जहर, शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

1000909435

शिवपुरी। श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील के मगरधा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की गृह क्लेश से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान अशोक धाकड़ (35) पुत्र सरवन धाकड़ के रूप में हुई है। बताया गया है कि मंगलवार शाम घरेलू विवाद के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

बुधवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते युवक द्वारा जहर खाने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *