1000907760

तेज रफ्तार स्लीपर बस हाईवे के मीडियन में उतरी, गीली मिट्टी ने बचाईं दर्जनों जानें

1000907760

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एनएच-46 पर इंदौर से ग्वालियर जा रही एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर हाईवे के मीडियन में उतर गई। मीडियन की गीली मिट्टी में बस फंस जाने से वह पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP 31 ZD 8199 बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे बदरवास के सड़ बाईपास के पास अनियंत्रित होकर मीडियन में उतर गई। हादसे के बाद बस चालक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई। हादसे में बामौरकला निवासी मोनिका जाटव सहित कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यात्रियों का आरोप है कि चालक शुरुआत से ही तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था। कई बार गति कम करने की चेतावनी देने के बावजूद उसने किसी की बात नहीं सुनी। फिलहाल बदरवास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *