1000907749

फिजिकल कॉलेज परिसर में सो रही 4 साल की मासूम को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत, PM कराए बिना शव ले गए परिजन

1000907749

शिवपुरी। शहर के शासकीय तात्याटोपे राज्य शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय (फिजिकल कॉलेज) परिसर में सर्पदंश से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना बच्ची के शव को झाड़फूंक के लिए अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, पिछोर तहसील के पुनावली गांव निवासी रजनेश आदिवासी फिजिकल कॉलेज में अस्थायी चौकीदार हैं। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ कॉलेज के मुख्य गेट पर बने गार्ड रूम में रहते हैं। सोमवार देर रात करीब 4 बजे पूरा परिवार सो रहा था, तभी एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और चार वर्षीय खुशी आदिवासी को डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन और कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मंगलवार सुबह खुशी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को झाड़फूंक के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। पुलिस और कॉलेज प्रबंधन को भी यह जानकारी नहीं है कि परिजन बच्ची को कहां लेकर गए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *