13 साल की किशोरी को अपहरण कर ले गया 15 बर्षीय नाबालिग, RAPE किया, किशोरी दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले की मगरौनी चौकी पुलिस ने नरवर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग अपहरण मामले में 13 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में पोक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जून को उनकी 13 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान 4 जुलाई को किशोरी को दस्तयाब किया गया। जांच में रेप और पोक्सो एक्ट से जुड़े अपराध सामने आने पर बीएनएस की धारा 65(1), 64(2)(एम), 87, 3(5) तथा पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद 7 जुलाई को 15 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक निवासी ग्राम सलैया, थाना भौंती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विनय यादव (थाना प्रभारी नरवर), उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह राजावत (चौकी प्रभारी मगरौनी), सहायक उपनिरीक्षक दिनेश यादव, आरक्षक रविन्द्र भास्कर, राघवेन्द्र तोमर, सचिन यादव, बरिन्द्र गुर्जर, दामोदर परिहार तथा महिला सैनिक सख्खी आदिवासी की सराहनीय भूमिका रही।
