1000904348

ससुराल और पारिवारिक विवाद के बीच दो युवकों ने खाया जहर, मेडीकल कॉलेज में मौत

1000904348

शिवपुरी। जिले में सोमवार रात जहरीला पदार्थ खाने के दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पहला मामला सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के खांदी गांव का है। 35 वर्षीय मंशाराम जाटव सोमवार को अपनी ससुराल करेरा गए थे। बताया जा रहा है कि देर शाम किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से उनका विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरा मामला नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी का है। यहां 34 वर्षीय पवन कुशवाह ने पारिवारिक विवाद के बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *