1000899063

खेत की बुवाई को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल

1000899063

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुरचक में खेत की बुवाई को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

फरियादी बृजेश लोधी के अनुसार, वह अपने भाई राजारंधीर लोधी के साथ तलैया वाले खेत में ट्रैक्टर से बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के रामेश्वर लोधी, जालाधर लोधी और वीरसिंह लोधी वहां पहुंचे और बुवाई को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर जालाधर ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे बृजेश की पीठ में चोट आई।

शोर सुनकर बृजेश की बेटी उमा लोधी और भतीजा विपिन लोधी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। धक्का लगने से उमा के हाथ, गले और माथे पर चोटें आईं, जबकि विपिन के गले पर खरोंच के निशान आए। इस दौरान राजारंधीर लोधी और उत्तराबाई लोधी ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

फरियादी का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा खेत में बुवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इंदार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *