1000893710

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक का सिर धड़ से अलग हुआ

1000893710

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र में एनएच-46 स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में ईसागढ़ निवासी संतोष कुशवाह उर्फ रामस्वरूप कुशवाह (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश कुशवाह (22) निवासी जगतपुर, कोलारस ने रविवार सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शिवपुरी में सेटिंग का काम करने के बाद शनिवार शाम करीब 7 बजे बाइक (क्रमांक MP 33 ZG 9433) से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देहात थाना क्षेत्र में एनएच-46 स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल आकाश को पहले जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। आकाश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। देहात थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *