1000890888

युवती को अपहरण कर कोर्ट-मैरिज का दबाब बनाया, झांसी रोड़ के जंगल में पुलिया पर जबरन RAPE किया, गिरफ्तार

1000890888

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में युवती को दस्तयाब करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 24 जून 2026 को बिलवरा खुर्द निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर थाना पोहरी में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 3 जुलाई को युवती थाना पोहरी पहुंची, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। युवती ने आरोप लगाया कि बमरा निवासी हरिकिशन यादव उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया, कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया और शिवपुरी में झांसी रोड स्थित जंगल के पास पुलिया पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

युवती के बयान के आधार पर थाना पोहरी में आरोपी हरिकिशन यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 64(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *