कोलारस में आबकारी विभाग ने जहरीली कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलारस क्षेत्र से 15 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3-4 जुलाई की रात कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने कोलारस क्षेत्र के कुमरौआ रोड पर मोटरसाइकिल से हाथ भट्टी की जहरीली शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) और 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक रितिक और सैनिक दिलीप की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
