1000890520

CM डॉ. मोहन यादव के दौरे को लेकर शिवपुरी में ट्रैफिक डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

1000890520

शिवपुरी। 5 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटे पहले और कार्यक्रम समाप्त होने के एक घंटे बाद तक हवाई पट्टी से झांसी तिराहा, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड और एमएम चौराहा तक का मार्ग आम लोगों के लिए डायवर्ट रहेगा। इस दौरान इस मार्ग पर चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन के अनुसार कोलारस और बदरवास की ओर से आने वाली बसों को गुना नाका, पोहरी चौराहा, स्टार गोल्ड होटल, विवेकानंद रोड होते हुए गांधी पार्क और रेलवे ग्राउंड में पार्क किया जाएगा। वहीं करेरा और पिछोर से आने वाली बसें कर्बला, दो बत्ती, करौंदी कैंपबेल, ग्वालियर बायपास और स्टार गोल्ड होटल होते हुए गांधी पार्क पहुंचेंगी। पोहरी, सतनवाड़ा और सुभाषपुरा की ओर से आने वाली बसों को कटमई तिराहा, ग्वालियर बायपास और स्टार गोल्ड होटल के रास्ते गांधी पार्क एवं रेलवे ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।

चार पहिया वाहनों की पार्किंग करेरा, पिछोर, सतनवाड़ा और सुभाषपुरा की ओर से आने वालों के लिए पुरानी अनाज मंडी कस्टम गेट पर तथा कोलारस, बदरवास और पोहरी की ओर से आने वालों के लिए पुलिस परेड ग्राउंड में निर्धारित की गई है। वीआईपी वाहनों की पार्किंग पोलो ग्राउंड में मंच के दाहिनी ओर रहेगी, जबकि बारिश होने पर इसे कलेक्टर रोड पर स्थानांतरित किया जाएगा। शिवपुरी, करेरा, पिछोर, पोहरी और कोलारस से आने वाले दोपहिया वाहनों की पार्किंग जिला न्यायालय के सामने रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को किसी भी मार्ग पर नहीं रोका जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *