1000886934

वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, कोलारस में दो ट्रैक्टर व दो कल्टीवेटर जब्त

1000886934

शिवपुरी। सामान्य वनमंडल शिवपुरी के अंतर्गत चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत वन परिक्षेत्र कोलारस में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर और दो कल्टीवेटर जब्त कर संबंधित मामलों में वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए।

वन विभाग के अनुसार, रात्रिकालीन गश्ती के दौरान सबरेंज कोलारस-‘अ’ की बीट सनवारा के कक्ष क्रमांक आरएफ-127 में कुछ लोग वन भूमि पर अवैध जुताई कर रहे थे। वन अमला मौके पर पहुंचा तो आरोपी ट्रैक्टर और कल्टीवेटर छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने वाहन जब्त कर वन अपराध दर्ज किया।

इसी दौरान बीट राजगढ़ के कक्ष क्रमांक आरएफ-224 में भी वन भूमि पर अवैध जुताई करते हुए एक ट्रैक्टर और एक कल्टीवेटर जब्त किए गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद इस मामले में भी वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

वन विभाग ने बताया कि कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस के नेतृत्व में की गई। जब्त किए गए सभी वाहन वन परिक्षेत्र कार्यालय में सुरक्षित रखे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अतिक्रमण और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा लोगों से वन संपदा संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *